शुगर कॉस्मेटिक की सहसंस्थापक व शार्क टैंक जज विनीता सिंह का सफर

शुगर कॉस्मेटिक की सहसंस्थापक व शार्क टैंक जज विनीता सिंह का सफर

विनीता सिंह एक नामी महिला उद्यमी हैं। शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 और 2 दोनों में ही वह नजर आईं हैं। सोनीलिव के शार्क टैंक इंडिया में शार्क के रूप में उनकी प्रसिद्धि पर और चार चांद लगा दिए। 

वह शुगर कॉस्मेटिक एक सौंदर्य प्रसाधन की सह संस्थापक हैं। आज उनकी और उनकी कम्पनी की लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही जा रही है। शुगर कॉस्मेटिक से पहले वह दो बिज़नेस में अपना हाथ आजमा चुकी हैं, जो सफल न रहें। 

अपने उद्यमिता की यात्रा के आरंभ के लिए 1 करोड़ पैकेज जॉब ऑफर को भी ठुकरा दिया था।

वर्ष 2019 में विनीता सिंह को स्टार्टअप ऑफ द ईयर के लिए Entrepreneur अवार्ड से सम्मानित किया गया।

विनीता सिंह फोर्ब्स इंडिया, बिजनेस टुडे और बिजनेसवर्ल्ड जैसी प्रसिद्ध पत्रिकाओं के कवर पेज पर भी नजर आईं।

2021 में, फोर्ब्स इंडिया ने विनीता सिंह को अपनी फोर्ब्स इंडिया डब्ल्यू-पॉवर महिला उपलब्धियों की सूची में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया।

आज विनीता सिंह की शुगर कॉस्मेटिक  4000 करोड़ रुपए की कम्पनी बन गई है।

विनीता सिंह एक उद्यमी, पत्नी, मां, के साथ – साथ मैराथन रनर और रियलिटी शो जज भी हैं।

आइए जानते है विनीता सिंह का सफल उद्यमी बनने का सफर…

प्रारंभिक जीवन

विनीता सिंह 1983 में आनंद, गुजरात में जन्मी। उनकी मां पीएचडी धारक हैं और पिता तेज पी. सिंह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में बायोफिजिसिस्ट हैं। 

विनीता सिंह ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली पब्लिक स्कूल, आर के पुरम से पूरी की। 

वह बचपन से ही उद्यमी सोच रखती थीं। बचपन में उन्होंने और उनकी एक मित्र ने मिलकर एक मैगजीन बनाई। जिसे वे घर -घर जाकर 3 रुपए में बेचती थीं। हालांकि उनकी यह सोच कुछ रंग न बिखेर सकी क्योंकि उस समय बच्चों की मैगजीन के लिए 3 रुपए देना बड़ी बात थी।

वर्ष 2001 में उन्होंने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, मद्रास में प्रवेश लिया। और वहां से बीटेक, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन की।

मई 2004 में उन्होंने तीन महीनों के लिए आईटीसी लिमिटेड, कोलकाता में इंटर्नशिप की।

वर्ष 2007 में उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद से एमबीए की डिग्री प्राप्त की। एमबीए करते समय साल 2006 में उन्होंने लंदन, न्यूयॉर्क में डॉयचे बैंक में तीन महीने इंटर्नशिप की।

अपनी इंटर्नशिप के दौरान, उन्होंने लंदन में इमर्जिंग मार्केट्स स्ट्रक्चर्स टीम और न्यूयॉर्क में स्ट्रैटेजिक इक्विटी ट्रांजैक्शंस ग्रुप के साथ प्रोजेक्ट किए।

विनीता सिंह मे अपना उद्यम खड़ा करने की इतनी उत्सुकता थी कि उस कम्पनी की 1 करोड़ पैकेज जॉब को भी ठुकरा दिया।

एमबीए में उनका परिचय कौशिक मुखर्जी से हुआ था। वर्ष 2011 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। इनके दो बेटे है।

शुगर कास्मेटिक की शुरुआत 

वर्ष 2007 में विनीता सिंह ने अपना पहला स्टार्टअप क्वेटज़ल स्थापित किया। वह नियोक्ताओं को बैकग्राउंड सत्यापन जांच प्रदान करना था। लेकिन इनका यह विचार लम्बा न चला और असफल हो गया।

वर्ष 2012 में उन्होंने अपने दूसरे स्टार्ट अप फैब बैग की शुरआत की। वह एक सदस्यता आधारित मंच था, जिसके द्वारा हर महीने सौन्दर्य उत्पादों की डिलीवरी दी जाती। 

वह भी कुछ ज्यादा जमा नहीं। फिर वर्ष 2015 में विनीता सिंह ने अपने पति कौशिक मुखर्जी के साथ मिलकर अपने तीसरे स्टार्ट अप शुगर कॉस्मेटिक की स्थापना की।

आज शुगर कॉस्मेटिक सौंदर्य उत्पाद और पर्सनल केयर उत्पादों के लिए प्रचलित है। इनके प्रोडक्ट महिलाओं की विविध त्वचा टोन की प्राथमिक आवश्यकतानुसार उपलब्ध करवाए जाते हैं। यह एक D2C मेकअप ब्रांड है।

शुगर कॉस्मेटिक का नेटवर्क 300 करोड़ से अधिक है। इसकी 130 से अधिक शहरों में 2500 से अधिक ब्रांडेड आउटलेट है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, शुगर कॉस्मेटिक की 2023 में 60,000 से अधिक रिटेलर आउटलेट शामिल करने की योजना है।

नेट वर्थ 2023

एक रिपोर्ट के अनुसार, विनीता सिंह 7 से 8 करोड़ रुपए महीना कमाती हैं। उनकी सालाना आय लगभग 100 करोड़ रुपए है। उनकी कुल संपत्ति 660 करोड़ रुपए है। 

उनके पास मर्सिडीज बेंज 350-डी है, जिसकी कीमत 80 लाख रुपए है। और उनकी दूसरी कार स्कोडा ऑक्टेविया है, जिसकी कीमत 28 लाख रुपए है।

एंटरटेनमेंट

SonyLiv पर प्रसारित होने वाला रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया बहुत लोकप्रिय है। इसका उद्देश्य नए स्टार्टअप की मदद करना है।

विनीता सिंह बिजनेस रियलिटी शो शार्क टैंक इंडिया की प्रमुख शार्क (निवेशक/जज) में से एक हैं। उनका लक्ष्य सामान्य रूप से उद्यमशीलता को प्रेरित करना और महिला उद्यमियों का समर्थन करना है। 

वर्ष 2022 में, वह अन्य शार्क के साथ कौन बनेगा करोड़पति, Who Wants to be a Millionaire के भारतीय संस्करण में एक वीआईपी प्रतियोगी के रूप में दिखाई दीं। वह उसी साल द कपिल शर्मा शो में अन्य शार्क के साथ अतिथि के रूप में भी दिखाई दीं।

पुरस्कार और सम्मान

विनीता सिंह बहुत से सम्मान से पुरस्कृत हो चुकीं हैं।

  • एंटरप्रेन्योर अवार्ड्स, दिल्ली द्वारा स्टार्ट-अप ऑफ द ईयर अवार्ड (2019)
  • फोर्ब्स इंडिया द्वारा डब्ल्यू-पावर अवार्ड (2021)
  • बिजनेसवर्ल्ड द्वारा बीडब्ल्यू डिसरप्ट 40 अंडर 40 अवार्ड (2021)
  • फॉर्च्यून 40 अंडर 40 (2021)
  • विश्व आर्थिक मंच की युवा वैश्विक नेतृत्व सूची में स्थान (2022)
  • उन्होंने 2001-2005 तक 4 इंटर आईआईटी स्पोर्ट्स मीट के दौरान आईआईटी मद्रास के लिए 2 स्वर्ण और 2 रजत पदक जीते।

धावक के रूप में 

विनीता सिंह एक ट्रायथलीट और अल्ट्रामैराथन धावक हैं और उन्होंने 20 मैराथन, अल्ट्रामैराथन और 12 हाफ-मैराथन में भाग लिया है। 

उन्होंने 2012 से 2014 तक 89 किलोमीटर की कॉमरेड्स मैराथन में भी हिस्सा लिया। 

उन्होंने ऑस्ट्रिया में 2017 आयरनमैन ट्रायथलॉन पूरा किया। 

2018 मुंबई मैराथन में, 6 महीने की गर्भवती होने के दौरान उन्होंने 2:42:51 सेकंड में कुल 21 किमी की दौड़ पूरी की थी।

हर महिला के लिए अपनी क्षमता को समझना अत्यंत आवश्यक है। तभी वह अपनी योग्यता के अनुसार अपने सपनों को बुन सकती है। महिलाओं को चाहिए की वे अपनी सभी समस्याओं का डट कर सामना करें और अपने कौशल को अधिक प्रखर बनाएं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ