मामाअर्थ की सहसंस्थापिका गजल अलघ का जीवन परिचय

मामाअर्थ की सहसंस्थापिका गजल अलघ का जीवन परिचय

किसी भी देश की अर्थव्यवस्था को चलाने के लिए एक सफल उद्यम की आवश्यकता होती है और उस उद्यम को सफल बनाने में उद्यमियों की भूमिका सबसे अहम होती है। बिना उद्यम किए अर्थव्यस्था को कभी सफल नहीं बनाया जा सकता। भारत देश की अर्थव्यस्था को बेहतर बनाए रखने में महिलाएं और पुरुष दोनों का बराबर योगदान हुआ करता था।  

लेकिन एक वक्त ऐसा भी हुआ करता था कि घर को संभालने के काम अधिकतर महिलाएं ही किया करती थीं और उद्यम सिर्फ पुरुष ही किया करते थे। लेकिन ऐसा नहीं है सभी ही महिलाएं घर ही चलाती थीं, कुछ उद्यम भी किया करती थीं पर उनकी संख्या आटे में नमक जैसे था। 

लेकिन आज वो समय, वो दौर फिर वापस आता दिख रहा है, जहां उद्यमी के रूप में महिलाएं फिर कदम रख रहीं हैं और ना सिर्फ कदम रख रही हैं बल्कि सफल उद्यमी भी सिद्ध हो रही हैं।

आज हम ऐसी ही एक उद्यमी के बारे में बताने जा रहे हैं जो सफल उद्यमी भी हैं और अन्य एंटरप्रेन्यर को भी सफल बनाने में सहयोग कर रही हैं। 

उनका नाम है गजल अलघ जो अपने पति के साथ एक सफल उद्यम को मिलकर बना रही हैं। 

शार्क टैंक सीजन 1 में शार्क (निवेशक/जज) के रूप में दिख चुकीं हैं। वह टॉक्सिन फ्री बेबी केयर और ब्यूटी स्किन केयर ब्रांड Mamaearth की सहसंस्थापक हैं।

आइए जानतें हैं गजल अलघ का उद्यमी सफर…

प्रारंभिक जीवन 

गजल अलघ का जन्म 2 सितम्बर 1988 में एक मध्यवर्गीय परिवार में चंडीगढ़ में हुआ था। उनके पिता का नाम कैलाश साहनी और माता का नाम सुनीता साहनी है। 

उनकी बहन का नाम साहिबा चौहान और भाई का नाम चिराग साहनी है।

वह चंडीगढ़ में पली – बढ़ी। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा चंडीगढ़ से प्राप्त की। पंजाब विश्वविद्यालय से उन्होंने बीसीए में ग्रेजुएशन की डिग्री ली।

करियर

BCA की डिग्री प्राप्त करने के बाद, साल 2008 में गजल अलघ ने NIIT लिमिटिड चंडीगढ़ में एक डेवलपर के रूप में कार्यरत हुईं और फिर कॉरपोरेट ट्रेनर के तौर पर अपना करियर शुरू किया। उन्होंने NIIT में SQL, J2ME और Oracle प्रशिक्षक का कार्य किया।

साल 2012 में उन्होंने डाइट एक्सपर्ट नामक एक वेबसाइट की स्थापना की। जिसके माध्यम से वह व्यक्तियों के वजन, उम्र और जीवनशैली के आधार पर डाइट प्लान देती। उनकी वेबसाइट पर 300 यूजर और 2k फॉलोअर जुड़े। लेकिन साल भर तक ही उन्होंने इस पर काम किया।

फिर साल 2013 में वह न्यूयॉर्क चली गईं। उन्होंने वहां न्यूयॉर्क एकेडमी ऑफ आर्ट्स में मॉडर्न आर्ट एंड डिजाइन अप्लाइड आर्ट्स में डिग्री प्राप्त की।

स्वदेश लौटने पर उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी आर्ट्स का प्रदर्शन किया। कला के प्रति प्रेम और अपनी शैली के आधार पर गजल अलघ शीर्ष 10 महिला कलाकारों में से एक है।

वह अपने काम के साथ अपने स्वास्थ्य का भी पुरा ध्यान रखती हैं। वह रोजाना 30 मिनट योगा करती हैं। उन्हें अपनी डाइट का पुरा ख्याल रहता है और समय समय पर बॉडी चेकअप भी कराती हैं।

किससे की शादी 

28 जनवरी 2011 को गजल अलघ, वरुण अलघ संग शादी के बंधन में बंध गईं।

वरुण अलघ साल 2007 में हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड से बिजनेस लीडरशिप ट्रेनी के रूप में जुड़े। एक साल बाद वह एरिया सेल्स मैनेजर और फिर साल 2010 में एरिया सेल्स एंड कस्टमर मैनेजर के रूप में पदोन्नत किए गए। मार्च 2011 में, वह रीजनल ब्रांड मैनेजर इनोवेशन साउथ एशिया डिओडोरेंट पद पर कार्यरत हुए। साल 2012 में उन्होंने वह कम्पनी छोड़ दी। 

मई 2013 में वरुण अलघ ब्रांड मैनेजर के रूप में कोका कोला, गुडगांव में शामिल हुए। फिर अप्रैल 2015 में वह वरिष्ठ ब्रांड प्रबन्धक के पद पर पदोन्नत किए गए। नवंबर 2016 में उन्होंने इस्तीफा दे दिया।

साल 2016 में गजल अलघ और वरुण अलघ ने साथ मिलकर होनासा कंज्यूमर प्राइवेट लिमिटेड की स्थापना की। उन्होंने अपनी कम्पनी का पहला ब्रांड Mamaearth लॉन्च किया। यह ब्रांड प्राकृतिक यानी रसायनिक मुक्त शिशु देखभाल, बालों व त्वचा देखभाल जैसे उत्पाद प्रदान करता है।

मामाअर्थ की गजल अलघ चीफ मामा हैं और वरूण अलघ चीफ डेड हैं।

होनासा कम्पनी ने अपना दूसरा ब्रांड ‘The Derma Co’ लॉन्च किया जो बालों व त्वचा देखभाल उत्पाद प्रदान करता है। उन्होंने नवंबर 2021 में अपना तीसरा ब्रांड ‘Aqualogica’ लॉन्च किया किया, जो स्किनकेयर प्रोडक्ट्स आधारित है।

गजल अलघ और वरुण अलघ ने अक्टूबर 2014 में बेटे अगस्त्य अलघ का अपने जीवन में स्वागत किया। मार्च 2022 में उनकी छोटी सी दुनिया में उनके दूसरे बेटे अयान अलघ का प्रवेश हुआ।

मामाअर्थ को इतनी बड़ी कंपनी बनाने में वरुण अलघ ने अपनी पत्नी के साथ महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे पावर बिजनेस जोड़ियों में से एक हैं। जो सयुक्त रूप से काम कर अपनी कम्पनी को नई ऊंचाइयों तक ले जा रहें हैं।

Mamaearth की स्थापना

गजल अलघ और वरुण अलघ के बेटे अगस्त्य अलघ जन्म के समय एक्जिमा नामक त्वचा सम्बन्धी बीमारी से पीड़ित थे।

बाजार में उपलब्ध रसायनिक उत्पादों से उनके बेटे को एलर्जी होती थी, जिससे शरीर लाल पड़ जाता।  डॉक्टर ने रसायन मुक्त शिशु देखभाल उत्पादों का प्रयोग करने की सलाह दी। 

लेकिन मुश्किल हो गया बेटे के लिए नेचुरल स्किनकेयर प्रोडक्ट्स को ढूंढ़ना। अब बेटे के स्वास्थ्य के साथ तो कोई समझौता नहीं किया कर सकते थे। इसलिए वह विदेशों से ऐसे प्रोडक्ट मंगाते थें। जो बहुत महंगे होते और आसानी से मिलते भी नही थे। कई बार विदेश गए दोस्तों – रिश्तेदारों से भी अनुरोध कर अपने बच्चें के लिए नेचुरल प्रोडक्ट मंगवाते।

बेटे की इस समस्या से उन्हें नेचुरल चाइल्ड केयर और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स बनाने का विचार आया। उन्हें यह समझ आ रहा था की इस परेशानी को और भी बहुत से बच्चें और उनके माता – पिता झेल रहे होगें। क्योंकि भारत में प्राकृतिक रूप से तैयार देखभाल उत्पाद कहीं दूर दूर तक नहीं दिख रहे थे। उसके लिए विदेशी कंपनियों पर ही निर्भरता थीं। 

गजल अलघ ने रिसर्च की और पाया क्यों ये उत्पाद बच्चों के लिए उपयुक्त नहीं है।

‘मामाअर्थ’ की नीव गजल अलघ ने अपने पति के साथ मिलकर साल 2015 में ही रख दी थी। 

अपने ब्रांड को शुरू करने से पहले गजल अलघ ने लगभग 700 महिलाओं से उनके बच्चों पर इस प्रोडक्ट का परीक्षण करवाया। पहले सभी महिलाओं से उनका रिव्यू लिया फिर सही रूप से बाजार में अपने प्रोडक्ट को लॉन्च किया।

2016 में उन्होंने पति संग ‘मामाअर्थ’ की स्थापना की। उन्होंने सोशल मीडिया और यूट्यूब द्वारा जोरो शोरो से अपने प्रोडक्ट्स की ब्रांडिंग की। उन्होंने अपने ब्रांड का प्रमोशन बड़े बड़े यूट्यूबर से भी करवाया।

2018 में बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ‘मामाअर्थ’ की इन्वेस्टर बनी। वह ‘मामाअर्थ’ की ब्रांड एम्बेसडर हैं। हेयर एंड केयर प्रोडक्ट की एम्बेसडर सारा अली खान बनीं। वह अपनी मां अमृता सिंह और  दादी शर्मिला टैगोर के साथ ‘मामाअर्थ’ के हेयर एंड केयर प्रोडक्ट एड में भी नजर आईं।

कई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामाअर्थ एशिया की पहली रसायनिक मुक्त बेबी केयर और मदर केयर उत्पात बनाने वाली कंपनी है।

नेट वर्थ

गजल अलघ की अनुमानित आय 18-19 करोड़ रूपए है। उनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ है। इनकी आय में हर वर्ष 8.4 से 17. 9% की बढ़ोतरी होती हैं।

मामाअर्थ का वार्षिक राजस्व 300 करोड़ से अधिक है। मामाअर्थ लगभग 500 शहरों में 50 लाख से अधिक ग्राहकों तक अपनी सेवा दे रहा है।

कई कंपनियों में निवेश कर भी गजल अलघ को अपनी नेट वर्थ बढ़ाने में मदद मिली।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 1 की जज के रूप में उन्होंने कईं स्टार्टअप में निवेश किया था।

शार्क टैंक इंडिया 2021 दिसंबर में लॉन्च किया गया था। यह लोकप्रिय अमेरिकी रियलिटी शो शार्क टैंक का रूपांतरण है। 

शार्क टैंक इंडिया, नए उद्यमियों को उनके स्टार्टअप के लिए एक मंच प्रस्तुत करता है। जहां अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त उद्यमी उन स्टार्टअप में निवेश करते हैं और उनकी कम्पनी में इक्विटी हिस्सेदारी के बदले सलाह देते हैं।

सम्मान

गजल अलघ को उनके कार्य में उत्कृष्टता के लिए कई पुरस्कार और उपलब्धियों से समानित किया गया है।

  • साल 2018 में मामाअर्थ को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ ब्रांड का पुरस्कार मिला।
  • साल 2019 में वह इकोनॉमिक टाइम्स की 40 अंडर 40 की सूची में शामिल हुईं।
  • साल 2019 में उन्हें सुपर स्टार्टअप एशिया अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
  • साल 2020 में गजल अलघ को नीलसन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ