जानें रेडीमेड फेस पैक की जगह घर पर कैसे बनाए उबटन

क्या आपको है अपने चेहरे से प्यार और इसकी चमक खोने का डर ? क्या चेहरे की रंगत और चमक बनाए रखने के लिए हर महीने पार्लर के लगाने पड़ते हैं चक्कर?

अब इस तेज धूप और तपती गर्मी के कहर से भला कौन बच सकता है? ऐसी झुलसाती गर्मी में लड़कियों को दुपट्टा या स्कार्फ़ मुँह पर लपेटे देखना तो आम है | हम इंसान गर्मी से बचने के लिए तरह-तरह के उपाय करते रहते हैं, और महिलाओं को तो अपने चेहरे से कुछ ज्यादा ही लगाव सा होता है | 

अब कम बजट में चेहरे की टैनिंग से बचना चाहती हैं, तो अब घर में ही उबटन तैयार कर सकती हैं | उबटन लगाने से पहले चेहरे को अच्छे से साफ कर लें | आप कॉटन(रूई) की मदद से टमाटर का रस, कच्चे आलू का रस या नींबू के रस को क्लींजर के रूप में चेहरे पर लगा सकती हैं | 

आईयें जानते है घर में ही कुछ उबटन बनाने के तरीके, जिससे चेहरे की दमक बनी रहें…

यह भी पढ़ें- पीरियड के दौरान कर सकती है यह छः योगासन, मिलेगा दर्द से भी आराम

आटा और आलू के रस का उबटन

सामग्री : दो छोटे चम्मच आलू का रस, एक बड़ा चम्मच गेहूँ का आटा 

उबटन लगाने की विधि : एक मध्यम आकार के आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें | आलू एक प्राकृतिक ब्लीच माना जाता है | फिर आटे में इस रस को अच्छे से मिला कर उबटन तैयार कर लें | 

आप मनचाही स्थिरता पाने के लिए इसमें गुलाब जल या पानी भी मिला सकती हैं | नहाने से पहले कम से कम 5 मिनट तक हल्के हाथों से रगड़ते हुए चेहरे और शरीर पर लगाएँ | 

अब 15 से 20 मिनट के लिए उबटन को लगे रहने दें | फिर पानी से अच्छी तरह धो लें |

यह भी पढ़ें- क्या है प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (PMMVY) ? जानें इस योजना के लाभ और आवेदन कैसे करें

संतरे के छिलकों का उबटन

सामग्री : दो चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर, एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर, एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर, दो बडे़ चम्मच दही, एक चौथाई चम्मच नींबू का रस 

उबटन लगाने की विधि : संतरे के छिलकों के पाउडर, चंदन पाउडर और कॉफी पाउडर में दही डाल कर अच्छे से मिला लें | 

फिर 4 से 5 मिनट तक हल्के हाथों से गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे पर मसाज करें | 15 से 20 मिनट के बाद सामान्य पानी से धो लें |

यह भी पढ़ें- मासिक धर्म (पीरियड) चक्र प्रक्रिया क्या है?

मुल्तानी मिट्टी का उबटन

सामग्री : दो बडे़ चम्मच मुल्तानी मिट्टी पाउडर, आधा चम्मच कस्तूरी हल्दी, दो चम्मच गुलाब जल

उबटन लगाने की विधि : सभी सामग्री को कच्चे दूध के साथ अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें | अब उबटन को उंगलियों के पोरों से हल्के से गोल-गोल घुमाते हुए चेहरे पर मसाज करें | 15 से 20 मिनट के बाद पानी से धो लें |

यह भी पढ़ें- क्या हर समय रहती है थकान और सुस्ती, क्या ये किसी बिमारी का लक्षण तो नही?

बेसन का उबटन

1. सामग्री : दो बडे़ चम्मच बेसन, एक छोटा चम्मच चंदन पाउडर

उबटन लगाने की विधि : सभी सामग्री को दूध के साथ अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें | आप अपनी मनचाही स्थिरता पाने के लिए इसमें पानी भी मिला सकती हैं | अब हल्के हाथों से चेहरे और शरीर पर लगाएँ | 15 से 20 मिनट के बाद पानी से धो लें |

2. सामग्री : दो बडे़ चम्मच बेसन, एक बड़ा चम्मच दही, एक छोटा चम्मच शहद, दो से चार बूंद नींबू का रस, आधा चम्मच कस्तूरी हल्दी 

उबटन लगाने की विधि : सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें | अब इसे हल्के हाथों से चेहरे पर लगाएँ | थोड़ा सूखने पर यानि 4-5 मिनट के बाद हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए चेहरे की मसाज करें | 

उबटन पूरी तरह सूख जाए तो गुलाब जल का स्प्रे करें | हल्के हाथों से मसाज करते हुए उबटन उतार लें | यह उबटन शरीर पर बॉडी स्क्रबर का काम करता है |

यह भी पढ़ें- क्या महिलाओं को पीरियड्स में Exercise करनी चाहिए?

पपीते का उबटन

सामग्री : चार बडे़ चम्मच पपीते का गुदा, आधा चम्मच शहद, दो चुटकी कस्तूरी हल्दी 

उबटन लगाने की विधि : सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें | तैयार उबटन को नहाने से 20-25 मिनट पहले चेहरे पर लगा लें | 

आप चाहें तो उबटन पूरे शरीर पर लगा सकती हैं | उबटन सूख जाने के बाद नारियल तेल से छुड़ा लें |

यह भी पढ़ें- गर्भवती महिलाओं के लिए जानना है जरूरी क्या होते है बेबी ब्लूज और पोस्टपार्टम डिप्रेशन?

चावल के आटे का उबटन

सामग्री : एक चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच दही, आधा चम्मच कॉफी पाउडर, एक चम्मच टमाटर का रस

उबटन लगाने की विधि : सभी सामग्री को अच्छे से मिला कर एक मिश्रण तैयार कर लें | तैयार उबटन को हल्के हाथों से चेहरे पर 4-5 मिनट मसाज करें | 15-20 मिनट तक सूखने दें | फिर पानी से धो लें |

यह भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में क्या अमरूद खाना होता है फायदेमंद?

अलसी के बीज का उबटन

सामग्री : एक चम्मच अलसी के बीज, एक बड़ा चम्मच दही

उबटन लगाने की विधि : अलसी के बीज को मिक्सी में अच्छे से पीस लें | अब इसमें दही डालकर मिश्रण तैयार कर लें | उबटन को हल्के हाथों से गोलाई में घुमाते हुए चेहरे पर लगाएँ | 15-20 मिनट के बाद पानी की सहायता से उतार दें |

यह भी पढ़ें- पीरियड के दौरान स्वच्छता की आवश्यकता क्यों जरुरी है?

चने की दाल का उबटन

सामग्री : दो चम्मच चना दाल ( रात भर भीगी हुई ), दो चुटकी हल्दी, एक छोटा चम्मच नींबू का रस, एक छोटा चम्मच कच्चा दूध 

उबटन लगाने की विधि : भीगी हुई चने की दाल मिक्सी में अच्छे से पीस लें | अब सभी चीजों को मिलाकर उबटन तैयार कर लें | तैयार उबटन को चेहरे और हाथ-पैरों पर लगाएँ | उबटन सूखने के बाद पानी की सहायता से उतार लें |

उबटन हमारी त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है और यह रंगत में सुधार करता है |

ध्यान रखे कई बार उबटन उतारने के बाद त्वचा खुश्क हो जाती है | इसके लिए उबटन में नारियल का तेल या जैतून का तेल मिला सकती हैं | संवेदनशील त्वचा वाले उबटन को ज्यादा देर सूखने न दें | इससे मुंहासों के फूटने का डर रहता है |

हमारा उद्देश्य आपको जानकारी देना है | किसी भी अतिरिक्त जानकारी या उलझन के लिए आप अपने डॉक्टर से जानकारी ले सकती हैं |

Jagdisha के साथ अपनी राय अवश्य सांझा करें |

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ